*TV 20 NEWS || AZAMGARH:तीनों प्रकरणों में 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल एवं आभूषण सहित अन्य सामान बरामद*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक 01.10.2026, जनपद-आजमगढ़*

*🔹 तीनों प्रकरणों में 03 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल एवं आभूषण सहित अन्य सामान बरामद*
*🔹 थाना बरदह पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नीयत से हमला करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 थाना मेंहनगर पुलिस द्वारा चोरी के मोबाइल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा गृहभेदन कर चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*01. थाना बरदह-*
दिनांक 10.09.2026 को वादी द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गयी कि उसका भाई मोटरसाइकिल से राजागंज बाजार जा रहा था। राजागंज बाजार से चौकी गांव के मध्य सुनसान स्थान पर पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तगण द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी तथा जान से मारने की नीयत से लोहे की पाइप से सिर पर प्रहार कर गंभीर चोट पहुंचायी गयी। इस सम्बन्ध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0-302/2026 धारा 109(1)/352/351(3)/115(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आने पर धारा 3(5)/324(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
दिनांक 01.10.2026 को उ0नि0 रितेश खरवार मय हमराह द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में *वांछित अभियुक्त साहिल पुत्र राजनाथ, निवासी ग्राम कुम्भ, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष* को बादिल बाबा स्थान, बहद ग्राम चौकी से समय करीब 12.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*02. थाना मेंहनगर-*
दिनांक 07.09.2026 को वादी की दुकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन चोरी किये जाने के सम्बन्ध में थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0-338/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त विजय सरोज पुत्र राजनाथ सरोज, निवासी हटवा आईमा, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 29 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।
दिनांक 01.10.2026 को उ0नि0 मयंक नारायण सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान *अभियुक्त विजय सरोज को देवरिया गेट से देवरिया/राजधरपुर* जाने वाले मार्ग से समय करीब 11.26 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का एक अदद वीवो कम्पनी का मोबाइल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया।
*03. थाना जीयनपुर-*
दिनांक 30.09/01.10.2026 की रात्रि में थाना जीयनपुर क्षेत्र स्थित एक मकान में अज्ञात चोर द्वारा सीढ़ी की टीन शेड हटाकर घर में प्रवेश कर बक्से व अटैची का ताला तोड़कर जेवरात, घड़ियां, रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इस सम्बन्ध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0-0397/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 अवधनाथ यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये *अभियुक्त मो0 सैफ पुत्र मो0 रज्जाक, निवासी समुन्द्रपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष* को बक्खोपुर से सगड़ी की तरफ आने वाले नहर मार्ग से समय करीब 12.05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 अदद गिलेट का हार, 01 अदद माथ बेंदी, 06 जोड़ी गिलेट के कान के झुमके, 06 अदद हाथ घड़ी, जिसमें 04 लेडिज एवं 02 जेन्ट्स घड़ी, 01 अदद मेकर फिक्सर नेचुरल एवं 01 अदद एफ एण्ड एम परफ्यूम बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
*अपराधिक इतिहास-*
मो0 सैफ पुत्र मो0 रज्जाक के विरुद्ध निम्न अभियोग पंजीकृत हैं—
1. मु0अ0सं0-517/2024 धारा 125बी/281/324(4) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0-0081/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0-0139/2026 धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
4. मु0अ0सं0-0183/2026 धारा 324(4)/351(3) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
5. मु0अ0सं0-0189/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
6. मु0अ0सं0-0012/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
7. मु0अ0सं0-0397/2026 धारा 331(4)/305/317(2) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी-*
1. एक अदद लकड़ी का डण्डा।
2. एक अदद वीवो कम्पनी का चोरी का मोबाइल।
3. 05 अदद गिलेट का हार, 01 अदद माथ बेंदी, 06 जोड़ी गिलेट के कान के झुमके, 06 अदद हाथ घड़ी, 01 अदद मेकर फिक्सर नेचुरल एवं 01 अदद एफ एण्ड एम परफ्यूम।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमें-*
थाना बरदह- उ0नि0 रितेश खरवार, का0 विद्याकान्त, का0 मो0 आरिफ
थाना मेंहनगर- उ0नि0 मयंक नारायण सिंह, का0 दीपक यादव, का0 हरेराम
थाना जीयनपुर- उ0नि0 अवधनाथ यादव, का0 सौरभ कुमार पाण्डेय, का0 संजय कुमार वर्मा, का0 प्रदीप गुप्ता
तीनों प्रकरणों में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।






