पलिया काण्ड : कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से 10 सूत्रीय मांग पत्र राज्यपाल को सौंपा

आजमगढ़ 8 जुलाई 2021 जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बेलाल अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रौनापार थाने के पलिया गांव एवं जहानागंज थाने के गोधौरा गांव में पुलिस बर्बरता के शिकार लोगों को न्याय दिलाने के लिए महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी आजमगढ़ के माध्यम से प्रेषित किया और मांग की पुलिस द्वारा अज्ञात के नाम पर दर्ज मुकदमो में निरीह जनता को परेशान करने पर तत्काल रोक लगायी जाय। बुजुर्गों महिलाओं नाबालिक बच्चों पर दर्ज फर्जी मुकदमें तत्काल वापस लिये जाय। पुलिस द्वारा की गई तोड़फोड़ का पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाया जाय। मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करायी जाय। दोषी अधिकारियों/ कर्मचारियों के खिलाफ समुचित कार्यवाही की जाय। पूरे जनपद में पुलिस द्वारा ऐसे अज्ञात के नाम पर पर दर्ज फर्जी मुकदमो मे निर्दोषो की गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगायी जाय। पलिया गांव के पीड़ितो के मामले की उच्चस्तरीय जांच करा कर उनके साथ न्याय किया जाय। पलिया के पीड़ितो पर दर्ज सभी फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लिये जाय। पुलिस विभाग के दोषियो के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाय। निष्पक्ष जांच के लिये पुलिस पुलिस अधीक्षक एवं जिम्मेदार जिलास्तरीय अधिकारी का स्थानांतरण किया जाय। कांग्रेसियो ने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गयी तो कांग्रेस जनांदोलन छेड़ने के लिये बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों ने तेज बहादुर यादव, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू यादव, जगदम्बिका चतुर्वेदी, रविकांत त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, निर्मला भारती, अंशुमाली राय, रवि शंकर पांडेय, श्यामदेव यादव, आदि लोग शामिल रहे।