जौनपुर पुलिस ने गोवध हेतु ले जाये जा रहे ट्रक में लदे 18 राशि गोवंश को किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

            श्री अजय साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर गोवध हेतु ले जाये जा रहे ट्रक में लदे 18 राशि गोवंश को कुकुहाँ मोड़ जौनपुर आजमगढ़ हाइवे मार्ग कस्बा गौराबादशाहपुर के पास दिनांक 07.07.2021 को रात्रि करीब 11.30 बजे बरामद किया गया। मौके से ड्राइबर व ट्रक पर बैठा मालिक भागने में सफल हुए एक अभियुक्त को मौके से पकड़ा गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 117/21 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 207 MV ACT थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर बनाम 1. निसार अहमद पुत्र नूरमोहम्मद नि0 पटैला थाना खुटहन जौनपुर 2. शंकर पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात 3. महमूद अहमद पुत्र अब्दुल्ला निवासी पटैला थाना खुटहन जौनपुर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।  

गिरफ्तार अभियुक्तः-

  1. निसार अहमद पुत्र नूरमोहम्मद नि0 पटैला थाना खुटहन जौनपुर।
    बरामदगी का विवरणः-
  2. 18 राशि गोवंश
  3. एक अदद ट्रक न0- UP 44 T 7389
    आपराधिक इतिहासः-
  4. मु0अ0स0 117/21 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व 207 MV ACT थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
    गिरफ्तारी टीम
  5. SO श्रीप्रकाश राय थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर।
  6. उ0नि0 श्री शिवराज सिंह यादव थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर।
  7. हे0का0 मोहन लाल यादव, थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
  8. का0 करन सिंह थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
  9. का0 अनिल यादव, थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर।
  10. का0 अमित यादव थाना गौराबादशाहपुर,जौनपुर।