साहित्यकार रामकेश यादव को काव्य कलरव साहित्य सम्मान से नवाज़ा गया

कुर्ला पश्चिम स्थित काजूपाड़ा मुंबई के कवि, साहित्यकार रामकेश एम.यादव का इंक़लाब प्रकाशन मुंबई महाराष्ट्र की तरफ से प्रकाशित काव्य कलरव साझा काव्य संग्रह में उत्कृष्ट काव्य सृजन एवं रचनात्मक सहयोग के लिए काव्य कलरव साहित्य सम्मान से नवाज़ा गया है और इंक़लाब परिवार की तरफ से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।
इस सम्मान के लिए मुंबई के साहित्यकारों,कवियों, पत्रकारों तथा गणमान्य नागरिकों ने अपनी शुभकामनायें और हार्दिक बधाइयाँ दी हैं।
दर्जनों पुरस्कारों से अलंकृत श्री यादव की बीस से भी अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और कई लिखी पुस्तकें भविष्य में प्रकाशित होंगी। महाराष्ट्र राज्य पाठ्य पुस्तक निर्मिती व अभ्यासक्रम संशोधन मण्डल, पुणे द्वारा श्री यादव की दो रचनाएँ ( 2005-6 से 2015-16) के सत्र तक पाठ्यक्रम में जगह पा चुकी हैं। रायल्टी प्राप्त श्री यादव बृहन्नमुम्बई महानगरपालिका में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होकर स्वतंत्र काव्य लेखन का कार्य कर रहे हैं जो राष्ट्रीय एकता,अखंडता तथा मानवता व भाईचारे की दिशा में एक महनीय कार्य है।