मुम्बई : नागरिकता संशोधन कानून का सभी लोग विरोध करें-अबू आसिम आजमी

रिपोर्ट, ज़हूर सैयद

मुंबई: आज़ाद मैदान में आयोजित रैली में समाजवादी पार्टी के मुंबई / महाराष्ट्र के अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के ख़िलाफ़ आयोजित रैली को सम्बोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुसलमानों इस देश से बेवतन करने के लिए एनआरसी ,एनपीए और नागरिकता संशोधन कानून को लाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की महाविकास आघाडी को उनकी पार्टी ने भी सपोर्ट किया है और यहां किसी भी हाल में एनआरसी ,एनपीआर और नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं होने देंगे। आजमी ने कहा कि देश जब आजाद हुआ तो मुसलमानों ने इसी देश में रहना पसंद किया और गांधीजी को माना लेकिन आज गोडसे को मानने वाले उन्हें देश से बेदखल करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुसलमानों के साथ दलितों को भी निशाना बनाया जाने के लिए तीनो कानून लाया जा रहा है। इसी कारण 19 फरवरी को गोवंडी दलित सेवा संघ ने जनसभा का आयोजन किया है।