उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से भाजपा में शोक की लहर

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल, राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कल्याण सिंह के निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी । जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याण सिंह जी का जीवन हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों कार्यकर्ताओं को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उनका जाना भारतीय जनता पार्टी की अपूरणीय छति है। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि 23अगस्त को शक्ति केन्द्रों पर होने वाला बूथ विजय कार्यक्रम प्रदेश व क्षेत्रिय नेतृत्व के निर्देशानुसार स्थगित कर दिया गया है।