आजमगढ़ :  अचानक मौसम का मिजाज बदलने से किसान चिंतित

रिपोर्ट | काशिफ आज़मी |

आज़मगढ़ शुक्रवार को सुबह से ही अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। बूंदा-बांदी से लौट रही ठंड के वापस होने की संभावना बढ़ गई है। बूंदा-बांदी से दलहनी फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। कहीं बारिश हुई,तो सरसों में गदराए फूलों का झरना तय माना जा रहा है। इधर ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की चिंता बढ़ गई है। अरहर,मटर, चना और सरसों की फसलों पर पाले की संभावना बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि बूंदा-बांदी के साथ कहीं बारिश हो गई,तो दलहनी फसलें बर्बाद हो सकती हैं।