मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव बने गुलाब राजभर

लालगंज/आजमगढ़। समाजवार्दी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति से लालगंज क्षेत्र के अकोल्ही निवासी ग्राम प्रधान गुलाब राजभर को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इस खबर से उनके समर्थनों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव गुलाब राजभर को माला पहनाकर खुशी का इजहार किया।

इस दौरान गुलाब राजभर ने कहा कि प्रदेश तथा केंद्र की सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी लूटपाट छिनैती हत्या आदि का बोलबाला है। किसानों के उपर जुर्म ढाया जा रहा है लखीमपुर खीरी में किसानों की सुनियोजित ढंग से हत्या की गई। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है महंगाई चरम पर है डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं ऐसी जालिम सरकार को 2022 में उखाड़ फेकना है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बेचई सरोज, विधान सभा अध्यक्ष राजनरायन यादव, शरद यादव, सलीम बेग, लल्ला यादव, इंद्रेश मिश्र, अखिलेश वर्मा सहित आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot