आजमगढ़ : सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिनों में हुआ परिवर्तन, जाने नए दिन


आजमगढ़ 14 दिसम्बर– जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गये है। यह भी निर्देश दिये गये हैं कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन अर्थात प्रथम व तृतीय शनिवार को यदि सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो उक्त तिथि का सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले कार्य दिवस को आयोजित किया जायेगा, जिससे जन समस्याओं के निस्तारण में कोई बाधा न उत्पन्न हो सके।
उक्त के क्रम में जनपद समस्त तहसीलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित करने हेतु चक्रानुक्रम कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसके अन्तर्गत दिनांक 01 जनवरी 2022 को तहसील फूलपुर, 15 जनवरी को निजामाबाद, 05 फरवरी को मार्टीनगंज, 19 फरवरी को लालगंज, 05 मार्च को मेंहनगर, 19 मार्च को सदर, 02 अप्रैल को सगड़ी, 16 अप्रैल को बूढ़नपुर, 07 मई को फूलपुर, 21 मई को निजामाबाद, 04 जून को मार्टीनगंज एवं 18 जून 2022 को तहसील लालगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जायेगा।
इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, मुख्य राजस्व अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस दिनांक 01 जनवरी 2022 को तहसील सदर, कलेक्ट्रेट एवं सगड़ी में क्रमशः, 15 जनवरी को सगड़ी, बूढ़नपुर एवं कलेक्ट्रेट में क्रमशः, 05 फरवरी को कलेक्ट्रेट, फूलपुर एवं निजामाबाद में क्रमशः, 19 फरवरी को मेंहनगर, कलेक्ट्रेट एवं सदर में क्रमशः, 05 मार्च को बूढ़नपुर, मार्टीनगंज एवं कलेक्ट्रेट में क्रमशः, 19 मार्च को लालगंज, कलेक्ट्रेट एवं मेंहनगर में क्रमशः, 02 अप्रैल को कलेक्ट्रेट, फूलपुर एवं बूढ़नपुर में क्रमशः, 16 अप्रैल को निजामाबाद, कलेक्ट्रेट एवं लालगंज मे क्रमशः, 07 मई को सगड़ी, निजामाबाद एवं कलेक्ट्रेट में क्रमशः, 21 मई को कलेक्ट्रेट, मेंहनगर एवं मार्टीनगंज में क्रमशः, 04 जून को मेंहनगर, फूलपुर एवं सगड़ी में क्रमशः एवं 18 जून 2022 तहसील सदर, कलेक्ट्रेट एवं फूलपुर में क्रमशः आयोजित किया जायेगा।