*TV 20 NEWS || AZAMGARH: जमीनी विवाद, पैसों के लेन-देन एवं आपसी कहासुनी के मामलों में 15 व्यक्तियों पर पुलिस की कार्रवाई*

*प्रेस नोट, दिनांक – 31 मई, 2026*
*थाना – बरदह, जनपद आजमगढ़*

*• जमीनी विवाद, पैसों के लेन-देन एवं आपसी कहासुनी के मामलों में 15 व्यक्तियों पर पुलिस की कार्रवाई*

*• थाना बरदह पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 15 अभियुक्तों का बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं में चालान किया*

➡️थाना बरदह क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जमीनी विवाद, पैसों के लेन-देन, पारिवारिक कलह एवं आपसी कहासुनी को लेकर उत्पन्न विवादों में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत थाना बरदह पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 15 व्यक्तियों का चालान किया गया।

➡️पुलिस के अनुसार ग्राम बरौना में पारिवारिक विवाद के मामले में पंकज गुप्ता पुत्र रामबचन गुप्ता निवासी बरौना को हिरासत में लिया गया। ग्राम बर्रा में आपसी विवाद के मामले में अली अहमद पुत्र स्व. जब्बार एवं समसुद्दीन पुत्र स्व. अब्बास के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत शाहिद पुत्र हलीम, सलमान पुत्र शरीफ, रेहान पुत्र शरीफ निवासीगण बर्रा तथा गुड्डू पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी बारी, थाना गौरा बादशाहपुर, जनपद जौनपुर का चालान किया गया।

➡️ग्राम विजौली में पोखरी पट्टा एवं मछली बिक्री के हिसाब-किताब तथा पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में फतेहबहादुर पुत्र स्व. पल्टू राम एवं मुन्ना सरोज पुत्र लौटन के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वहीं ग्राम पारा में मिट्टी पाटने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बुद्धराम पुत्र लखन्ती, जीतेन्द्र पुत्र दूधनाथ, सीमा देवी पत्नी लखन्ती, द्रोपती देवी पत्नी दूधनाथ, शनिचरा पत्नी शोभनाथ एवं सुमन पत्नी वीरु का चालान किया गया।

➡️इस प्रकार थाना बरदह पुलिस द्वारा कुल 15 व्यक्तियों— पंकज गुप्ता, अली अहमद, समसुद्दीन, शाहिद, सलमान, रेहान, गुड्डू, फतेहबहादुर, मुन्ना सरोज, बुद्धराम, जीतेन्द्र, सीमा देवी, द्रोपती देवी, शनिचरा एवं सुमन — के विरुद्ध शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विधिक कार्रवाई की गई।

➡️उक्त कार्रवाई व0उ0नि0 सुरेश चन्द मिश्रा, उ0नि0 मनीष सिंह, उ0नि0 संजय कुमार, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल सहित थाना बरदह पुलिस टीम द्वारा की गई।