आजमगढ़ :  समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

शैलेंद्र शर्मा |आजमगढ़ |

आजमगढ़। समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा0निर्मल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रथम बार आगमन पर लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया |पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डा0निर्मल ने कहा कि भाजपा देश को टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है। भाजपा नाथुराम गोडसे के सपनों को पूरा कर रही है। महात्मा गाॅधी के सत्य अहिंसा के रास्ते से ही देश की एकता व अखण्डता सुरक्षित रहेगी। देश में ही नहीं दुनिया में हिंसात्मक राजनीति का विरोध हो रहा है। तथा महात्मा गाॅधी के अहिंसात्मक रास्ते पर चलने के लिए मजबूर है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की बातें करती है। आज वह धर्म व जाति-जाति में लड़ाकर नफरत का बीज बो रही है। आज पूॅजीपति मालामाल हो रहा है व गरीब-गरीब होता जा रहा है।