*TV 20 NEWS || AZAMGARH :दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत मुबारकपुर कस्बे में पुलिस अधिकारियों ने किया पैदल गश्त।*

*प्रेस नोट*
*जनपद आजमगढ़ पुलिस*
*दिनांकः 19.10.2026*

*🔹 दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत मुबारकपुर कस्बे में पुलिस अधिकारियों ने किया पैदल गश्त।*

*🔹 दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था एवं मूर्ति विसर्जन स्थल का लिया जायजा, संबंधित पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में *अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मानुष पारीक के नेतृत्व एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री ईश्वर लाल गुर्जर* द्वारा थाना मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा मुबारकपुर बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।

➡️ इस दौरान दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था एवं मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा दुर्गा पूजा एवं मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

*🔷 आजमगढ़ पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सतत निगरानी एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।*