पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में दिनांक 24.12.2021 को थाना रोहनिया पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की कार्यवाही अखरी पिकेट के पास की जा रही थी । चेकिंग के दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि बच्छाँव गांव मे जो चोरी हुई थी उसका चोर गोपी कुमार गौड़ अपने साथी आकाश सेठ उर्फ मोगली के साथ अखरी बाईपास पर चोरी की मोबाइल बेचने के फिराक मे खड़ा है । उक्त सूचना पर थाना रोहनिया पुलिस द्वारा मुखबीर के इशारे पर अखरी के पास से 02 व्यक्ति को पकड़ कर चेक किया गया तो क्रमशः आकाश सेठ उर्फ मोगली पुत्र अरूण कुमार सेठ नि0 सैदपुर थाना सैदपुर गाजीपुर हालपता बाराडीह थाना कपसेठी वाराणसी के पास से चोरी की मोबाईल एक अदद मोबाइल एक अदद मोबाइल टच स्क्रीन सैंमसंग कम्पनी IMEI NO 358084102281609, 358085102281606, दूसरे व्यक्ति गोपी कुमार गौड़ पुत्र अजीत कुमार गौड़ नि0 बाराडीह थाना कपसेठी जनपद वाराणसी के पास से एक अदद मोबाइल टच स्क्रीन VIVO कम्पनी IMEI 867205048282195, 867205048282187 बरामद हुआ । पूछताछ के दौरान अभियुक्त उपरोक्त ने बताया कि हम दोनो मिलकर माह जुलाई मे इसी वर्ष (2021) में बच्छाँव मे एक घर से चोरी किये थे यही बरामद दोनो मोबाइलें और 3500 रूपया मिला था चोरी से मिले रूपयो को बराबर बराबर हिस्सा हम दोनो ने बाट लिये थे । इस समय हम लोगो के पास खर्च के लिए पैसे नही थे । इसलिए दोनो मोबाइलों को बेचने के लिए यहां आए थे । ग्राहको को तलाश कर रहे थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. आकाश सेठ उर्फ मोगली पुत्र अरूण कुमार सेठ निवासी सैदपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर हालपता बाराडीह थाना कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ।
2. गोपी कुमार गौड़ पुत्र अजीत कुमार गौड़ निवासी बाराडीह थाना कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष
बरामदगी का विवरण– 02 अदद मोबाइल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
उ0नि0 कमलभूषण राय, हे0का0 अरूण सिंह, का0 रिशू सरोज थाना रोहनिया जनपद वाराणसी ग्रामीण ।
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण।






