*TV 20 NEWS || AMBEDKAR NAGAR:अरिया बाजार बुलडोजर प्रकरण फिर सुर्खियों में, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार*
ब्रेकिंग न्यूज़
अम्बेडकरनगर। बहुचर्चित अरिया बाजार बुलडोजर प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में है। 10 माह पहले मकान ढहाए जाने के बाद महेंद्र सिंह ने एक बार फिर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज सिंह के साथ डीएम से मिले पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार पक्ष पर नियमानुसार कार्रवाई और परिवार को उचित राहत दिए जाने की मांग की।
जिलाधिकारी ने पीड़ित की बात गंभीरता से सुनते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
अम्बेडकरनगर। बहुचर्चित अरिया बाजार बुलडोजर प्रकरण एक बार फिर चर्चा में है। करीब 10 माह पहले मकान ढहाए जाने के मामले में महेंद्र सिंह ने एक बार फिर जिलाधिकारी से मुलाकात कर न्याय की मांग की।
मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज सिंह के साथ डीएम से मिले महेंद्र सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार पक्ष के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने और परिवार को उचित राहत दिलाए जाने की मांग रखी।
पीड़ित ने जिलाधिकारी के समक्ष पूरे मामले की जानकारी रखते हुए न्याय की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है।






