भदोही : गृहमंत्री भारत सरकार के जनपद आगमन/कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मातहतों के साथ समीक्षा बैठक
श्रीमान् जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा मा0 गृहमंत्री भारत सरकार के जनपद आगमन/कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मातहतों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश –
आज दिनांक 27.12.2021 को श्रीमान् जिलाधिकारी महोदया श्रीमती आर्यका अखौरी व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक भदोही डॉ0 अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानपुर सभागार में दिनांक 28.12.2021 को श्री अमित शाह माननीय गृहमंत्री भारत सरकार के जनपद में आगमन/भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस लाइन हेलीपैड, कार्यक्रमस्थल व पार्किंग स्थल आदि का निरीक्षण कर अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारीयों, थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारीयों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में ब्रीफ करते हुए सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।






