आजमगढ़ : ग्राम प्रधान द्वारा किए गए अवैध कब्जा को हटाने जाने की मांगों को लेकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा
आजमगढ़। पंचायत भवन पर पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा किए गए अवैध कब्जा को हटाने जाने की मांगों को लेकर महरूपुर गांव निवासी आलोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने सोमवार को डीएम को शिकायती पत्र सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में शिकायतकर्ता सठियांव ब्लाक के महरूपुर गांव निवासी आलोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा में बने पंचायत भवन पर पूर्व ग्राम प्रधान ने पिछले दस वर्षों से अवैध रूप से अपने निजी प्रयोग के लिए कब्जा कर रखा है। पंचायत भवन में पुआल रखकर अपने गाय भैंस बांध रखे है। इसके अलावा अपना चार व दो पहिया वाहन पंचायत भवन में खड़ी करते आ रहे है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सठियांव, थानाध्यक्ष मुबारकपुर को किया गया तो जांच के दौरान पूर्व प्रधान का पंचायत भवन पर अवैध कब्जा सही भी पाया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पूर्व ग्राम प्रधान जयराम प्रसाद की पहुंच के कारण अधिकारी मामले का निस्तारण में हीलाहवाली कर रही है। आज तक कोई भी अधिकारी मौके पर पहुंचकर पंचायत भवन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की जरूरत नहीं समझा। वहीं शिकायतकर्ता का कहना है कि पंचायत भवन पर अवैध कब्जा होने से जहां ग्राम पंचायत की बैठक प्रभावित हो रही है, वहीं कब्जे के चलते इसका सुन्दरीकरण भी नहीं हो पा रहा है। कब्जा के चलते पंचायत भवन में तैनात पंचायत सहायक (डाटा आपरेटर) के बैठने का स्थान नहीं मिल रहा है। पंचायत भवन पर हुये अवैध कब्जे को हटा दिया जाता तो कम्प्यूटर आदि आवश्य संसाधनों की पूर्ति की जाती लेकिन वर्तमान ग्राम प्रधान भी इसमें कोई रूचि नहीं ले रहे है। इसी को लेकर पीड़ित ने ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग किया है।






