आजमगढ़ :भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में चुनाव को लेकर हुई अहम् बैठक, सबको दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी संतराज यादव मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि आप सभी को सम्पर्क व संवाद बढ़ाना है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद में 11 जनवरी से लाभार्थियों सम्पर्क अभियान की शुरूआत होगी। अनुसूचित बस्तियों में पिछड़ा वर्ग के मध्य, प्रबुद्ध वर्ग के मध्य डोर-टू-डोर सम्पर्क करना है । सभी शक्ति केन्द्रों पर 14 जनवरी को खिचड़ी सहभोज का कार्यक्रम करना है। आगामी विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ में भी कमल खिलेगा और प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत की डबल इन्जन की भाजपा सरकार फिर से बनने वाली हैं।
इस अवसर पर पुर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, विनोद उपाध्याय पवन सिंह मुन्ना, पंकज सिंह कौशिक, अरूण सिंह, पवन देव त्रिपाठी, विनय प्रकाश गुप्ता, मयंक गुप्ता, आनन्द सिंह, बृजेश यादव, अवनीश मिश्रा,अजय सिंह, नन्हकू राम सरोज, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी, विशाल श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, पूनम सिंह, जूही श्रीवास्तव, बबिता जसरासरिया उषा आर्या सुमन सिंह पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।






