वाराणसी : थाना रोहनियाँ पुलिस ने शराब बेचने जा रहे अभियुक्त जितेन्द्र कुमार को किया गिरफ्तार

कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण
प्रेस नोट
दिनांक-22.01.2022
थाना रोहनियाँ पुलिस ने शराब बेचने जा रहे अभियुक्त जितेन्द्र कुमार को किया गिरफ्तार व कब्जे से दो पेटी अंग्रेजी शराब कुल 95 शीशी बरामद
आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी(ग्रामीण) के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर वाराणसी के पर्यवेक्षण में थाना रोहनियाँ पुलिस द्वारा दिनांक 21-01-2022 को देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर दरेखू मोड़ के पास से शराब बेचने जा रहे अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र पारसनाथ नि0 ग्राम दरेखू थाना रोहनिया जनपद वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार किया तथा अभियुक्त के कब्जे से अवैध 95 शीशी ब्लैक वर्ड व्हिस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180 ml कुल दो पेटी बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना रोहनियाँ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0025/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01. जितेन्द्र कुमार पुत्र पारसनाथ नि0 ग्राम दरेखू थाना रोहनिया जनपद वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष ।
बरामदगी का विवरणः –
• अवैध 95 शीशी ब्लैक वर्ड व्हिस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180 ml ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
उ0नि0 गौरव कुमार चौकी प्रभारी गंगापुर, उ0नि0 ब्रहमदत्त मिश्र, हे0का0 श्री कान्त यादव, का0 प्रदीप मघ्देशिया, थाना रोहनियाँ, वाराणसी ग्रामीण ।

सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण।