वाराणसी : थाना बड़ागाँव पुलिस ने आत्महत्या करने को उकसाने वाले अभियुक्त सरोज वर्मा को किया गिरफ्तार

कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण
प्रेस नोट
दिनांक-22.01.2022
थाना बड़ागाँव पुलिस ने आत्महत्या करने को उकसाने वाले अभियुक्त सरोज वर्मा को किया गिरफ्तार
पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी(ग्रामीण) के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव वाराणसी के पर्यवेक्षण में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनाँक 22.01.2022 को देखभाल क्षेत्र के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 031/2022 धारा 306 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त 01. सरोज वर्मा पुत्र विश्वनाथ पटेल निवासी धनन्जयपुर थाना बडागांव जनपद वाराणसी उम्र करीब 44 वर्ष को साधोगंज तिराहे से गिरफ्तार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-
1. सरोज वर्मा पुत्र विश्वनाथ पटेल निवासी धनन्जयपुर थाना बडागांव जनपद वाराणसी उम्र करीब 44 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
उपनिरीक्षक दुर्गेश यादव, का0 देवेन्द्र कुमार, का0 राजन यादव थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी ग्रामीण ।

 

सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण ।