सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने जारी किया टोल फ्री नम्बर

आजमगढ़ 24 जनवरी– अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय आजमगढ़ के सामने नव निर्मित भवन में डिस्ट्रिक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, कन्ट्रोल रूम का नं0- 05462-226001, 05462-228002, 05462-226003, 05452-226004, 05462-226005, 05462-226006, 05462-226007, 05462-226008, 05462-226009, 05462-226010, 05462-226011 है।
उक्त नम्बरों पर विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 से सम्बन्धित समस्त प्रकार की सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा सकता है।

—-जि0सू0का0 आजमगढ़-24-01-2022—–