कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण
प्रेस नोट
दिनांक-27.01.2022
थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा 01 कि0 100 ग्रा0 अवैध गाँजा के साथ अभियुक्त मंगल उर्फ अब्दुल नसीर को किया गिरफ्तार
आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी(ग्रामीण) के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर वाराणसी के पर्यवेक्षण में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27-01-2022 को देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1. मंगल उर्फ अब्दुल नसीर S/O अब्दुल मजीद नि0 धमरिया पानी के टंकी के बगल थाना लोहता वाराणसी उम्र करीब 50 वर्ष को 01 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना लोहता पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0027/2022 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. मंगल उर्फ अब्दुल नसीर S/O अब्दुल मजीद नि0 धमरिया पानी के टंकी के बगल थाना लोहता वाराणसी उम्र करीब 50 वर्ष ।
बरामदगी का विवरणः –
• 01 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
• उ0नि0 सुशील कुमार पाण्डेय, का0 जावेद अहमद, का0 धीरज कुमार, का0 कुलदीप यादव, का0 आदित्य कुमार, का0 अजीत कुमार, का0 विजय कुमार थाना लोहता, वाराणसी ग्रामीण।
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण।






