SONBHADRA, पुलिस ने विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

 

आज दिनांक 10.02.2022 को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा विधानसभा चुनाव-2022 के नामांकन प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा चुनाव नामांकन प्रक्रिया की ड्यूटी में लगे सभी पुलिस कर्मियों की चेकिंग करते हुये सुरक्षा व्यवस्था/यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में कड़ाई से पालन करते हुये त्रुटिरहित सम्पन्न कराने के लिये वरिष्ठ अधिकारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।