*TV 20 NEWS || AZAMGARH :फर्जी रजिस्ट्री व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने के मामले में गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त मो0 हैदर गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक–24.09.2026*
*थाना–जीयनपुर, जनपद–आजमगढ़*
*🔹फर्जी रजिस्ट्री व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने के मामले में गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त मो0 हैदर गिरफ्तार*
*🔹थाना जीयनपुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को चुनहवा चौराहा के पास से किया गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना–* दिनांक 07.04.2025 को वादी मुकदमा गौतम प्रसाद चौरसिया पुत्र स्व0 रामायन चौरसिया निवासी नगर पंचायत जीयनपुर, तहसील सगड़ी, जनपद आजमगढ़ द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि विपक्षीगण मो0 हैदर, अशहद व मो0 आजम द्वारा फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि की फर्जी रजिस्ट्री करायी गयी। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0- 130/2025 धारा- 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था ।
अभियुक्तों की आपराधिक गतिविधियों के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर की रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा दिनांक 13.09.2026 को गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया। तत्पश्चात दिनांक 23.09.2026 को थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0- 391/2026 धारा 2(b)(i)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तारी का विवरण–* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में निरीक्षक अपराध शम्भूनाथ यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा दिनांक 23.09.2026 को मालटारी में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 हैदर पुत्र निजामुद्दीन निवासी रौजा सैफन पट्टी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को चुनहवा चौराहा के पास से नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–* मो0 हैदर पुत्र निजामुद्दीन निवासी रौजा सैफन पट्टी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*पंजीकृत अभियोग–* मु0अ0सं0- 391/2026 धारा 2(b)(i)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास–*
1. मु0अ0सं0 17/2016 धारा 147, 427, 504, 506 भादवि, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 130/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 391/2026 धारा 2(b)(i)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1. नि0अ0 शम्भूनाथ यादव, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
2. का0 अजय कुमार प्रथम, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
3. का0 बुटाई शाह, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
4. रि0का0 प्रशान्त सिंह, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
5. रि0का0 मो0 शाहिद, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।






