वाराणसी : वैलेंटाइन दिवस” के अवसर पर पुलिस ने महिलाओं को नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के बारे में जागरूक किया
कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण
प्रेस नोट
दिनांक-14.02.2022
आज दिनांक 14 फरवरी 2022 को “वैलेंटाइन दिवस” के अवसर पर विद्यालय व भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाओं को नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के बारे में जागरूक किया गया व उचित हिदायत दिया गया । 
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 14.02.2022 को “वैलेंटाइन दिवस” के अवसर “मिशन शक्ति फेज-3” के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद वाराणसी ग्रामीण में महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से वाराणसी ग्रामीण की समस्त एण्टीरोमियो टीम अपने-2 थाना क्षेत्र में व प्र0नि0 महिला थाना वाराणसी ग्रामीण डा0 शालिनी सिंह द्वारा बड़ागांव क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को 1090-वूमेन पॅावर लाइन,181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रत्येक थानों पर महिला शिकायतकर्ता के लिए स्थापित “महिला हेल्प डेस्क”के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी । जहाँ पर कोई भी महिला/बालिका अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है ।
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण।






