वाराणसी : पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा मतदाता “जागरूकता अभियान के तहत” छात्राओं को किया जागरूक
कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण
प्रेस नोट
दिनांक-14.02.2022
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा मतदाता “जागरूकता अभियान के तहत” काशी कृषक इंटर कॉलेज हरहुआ में विद्यार्थियों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया ।
विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत आज दिनांक 14.02.2022 को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत काशी कृषक इंटर कॉलेज हरहुआ में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया ।
मतदाता जागरूकता में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अन्य अधिकारी/कर्म0गण तथा काशी कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ मौजूद रहे। विद्यार्थियों को मतदान करने हेतु जागरूक करते हेतु प्रेरित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया । जनपद वाराणसी में दिनांक 07.03.2022 को होने वाले मतदान के संबन्ध में विद्यार्थियों को विभिन्न जागरूकता स्लोगन जैसे “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है । “सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो” आदि के माध्यम से जागरूक किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने संबोधन में लोगो को जागरूक करते हुए बताया गया कि मतदान एक महायज्ञ है । इसमें अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करें ।
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण।






