भदोही प्रशासन ने नामांकन हेतु निर्धारित स्थल कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
✓जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक,भदोही द्वारा नामांकन हेतु निर्धारित स्थल कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
✓आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन कराये संपन्न
✓सुरक्षा में लगे अधिकारी/ कर्मचारीगण को दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश
✓नामांकन करने वाले प्रत्याशी एवं प्रस्तावकों के अतिरिक्त वाहन/शस्त्र का बैरिकेडिंग के अंदर प्रवेश पूर्णतः वर्जित
✓चेकिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सहित क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर एवं अधिकारी/कर्मचारीगण रहे मौजूद
आज दिनांक 14.02.2022 को श्रीमती आर्यका अखौरी,जिलाधिकारी भदोही एवं डा0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रुप से आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत नामांकन हेतु निर्धारित स्थल कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नामांकन सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्यूटी में लगाये गये अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। ड्यूटी में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया गया कि नामांकन करने वाले प्रत्याशी एवं प्रस्तावकों के अतिरिक्त अन्य कोई बाहरी व्यक्ति नामांकन केन्द्र पर प्रवेश न करें तथा नामांकन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो। नामांकन केन्द्र के अन्दर जाने से पूर्व ड्यूटी में मुस्तैद रह कर सभी की विधिवत चेकिंग कर अन्दर जाने दिया जाये। किसी भी बाहरी व्यक्ति को नामांकन केन्द्र के आस-पास बिल्कुल भी नही आने दिया जाये । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया गया कि नामांकन प्रकिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी, सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुये पूरी गम्भीरता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। कोई भी अप्रिय सूचना मिलने पर अविलंब समस्या का निष्पक्षतापूर्वक निस्तारण करायें। यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन बैरिकेडिंग व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए वाहन बैरिकेडिंग के अंदर नहीं प्रवेश न कर सके, आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मियों के कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत कोविड संक्रमण से सुरक्षित रहने हेतु सैनेटाइजर, मास्क आदि का प्रयोग करते हुये पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।






