आजमगढ़ : सोशल मीडिया पर कैंपेन चला कर अर्धसैनिक बलों के लिए की पुरानी पेंशन की मांग

*पुलवामा शहीदों को अटेवा ने दी श्रद्धांजली,*

*सोशल मीडिया पर कैंपेन चला कर अर्धसैनिक बलों के लिए की पुरानी पेंशन की मांग*
आजमगढ़! एकमात्र मांग पुरानी पेंशन बहाली के लिए सतत संघर्षरत संगठन अटेवा ने सोशल मीडिया के माध्यम से आज पुलवामा शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगठन के जिला संयोजक श्री सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि आज अटेवा के लोगों ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा माननीय प्रधानमंत्री से अर्धसैनिक बलों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए सोशल मीडिया पर दिनभर कैंपेन चलाया ,सोशल मीडिया के सभी फार्म पर माननीय प्रधानमंत्री जी से अर्धसैनिक बलों के लिए पेंशन बहाली की मांग की । जिला महामंत्री चंदेश्वर पीजी कॉलेज के प्राध्यापक राम जी वर्मा ने बताया कि हमारे अर्ध सैनिक बल जो इस दुनिया में नहीं है, हम सब ने अपने सोशल मीडिया के सभी अकाउंट पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन राष्ट्र के सेवकों के लिए शहीद के दर्जा की मांग की ,पूरे जिले के सभी शिक्षकों कर्मचारियों ने ने हाथों में तख्तियां लेकर अपनी फोटो को सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर माननीय प्रधानमंत्री को टैग करते हुए उनसे पुरानी पेंशन बहाली की मांग की, यह अर्ध सैनिक बल देश की रक्षा लगातार करते हैं निश्चित रूप से उनकी पेंशन बहाल होनी चाहिए,ट्वीट करने वालों में प्रमुख रूप से ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव,महामंत्री नवीन चतुर्वेदी, अटेवा के कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल, ओंकार सिंह, विनोद दुबे, पन्नालाल महेंद्र यादव विनोद दुबे,आदित्य गौतम ,धर्मेंद्र,दिनेश,अवधेश,प्रतिभा गौतम आलोक गुप्ता सफीउल्लाह शैलेश गुप्ता, सुप्रिया सतन्जय,बद्री गुप्ता सहित हजारों लोगों ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर श्रद्धांजलि अर्पित की कथा अर्ध सैनिक बलों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की