भदोही, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानपुर में अधिकारी/कर्मचारी गण की, की गई ब्रीफिंग

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 15.02.2022
जनपद-भदोही

✓ अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानपुर में अधिकारी/कर्मचारी गण की, की गई ब्रीफिंग

✓विधानसभा सामान्य निर्वाचन -2022 को निष्पक्ष, निर्वाध, शांतिपूर्व रूप से कराएं संपन्न

✓ ब्रीफिंग में तीसरे चरण के चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी गण रहे मौजूद

विधानसभा चुनाव-2022 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में श्री राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा तीसरे चरण के चुनाव ड्यूटी में लगे पर्याप्त पुलिस बल की ज्ञानपुर स्थित पुलिस लाईन सभागार में ब्रीफिंग की गई तथा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अनुशासित रहें, अच्छी वर्दी पहने, समय से ड्यूटी पर पहुंचे, पहचान पत्र साथ रखें एवं आदर्श आचार संहिता का पालन करें। निष्पक्ष रहे निष्ठा एवं कुशलता से कार्य करें, ड्यूटी कार्ड सुरक्षित रखें, पीठासीन अधिकारी को ई0बी0एम0 सुरक्षा हेतु सहयोग करें। मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में वोट मांगने व डराने धमकाने में संलिप्त लोगों पर नजर रखें तथा उन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए ड्यूटी पर मार्क्स, फेस शिल्ड पहन कर रखें कोविड के नियमों का स्वयं पालन करें एवं दूसरों को भी कराएं। रखें तथा उन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए ड्यूटी पर मार्क्स, फेस शिल्ड पहन कर रखें कोविड के नियमों का स्वयं पालन करें एवं दूसरों को भी कराएं।