आजमगढ़। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विश्व हिन्दू परिषद संतों के नेतृत्व में गांव गांव जाकर मतदाताओं को देशहित में धर्म के पक्ष में शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूक करेगा। इसी क्रम में महराजगंज प्रखण्ड के भैरव बाबा धाम, जुडारामपुर, खानपुर भगतपट्टी, भीलमपुर कोट, फरेन्दा गांव में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बतौर मुख्य वक्ता गायत्री शक्तिपीठ के संत श्री रणविजय जी महाराज उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जिन्होंने राष्ट्रहित में काम किया है हिन्दू समाज उनको ही उत्तर प्रदेश की सत्ता सौंपने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर स्वामी शिवधारी अवधूत महाराज, विश्वकर्मा मंदिर के महंत रामपति मौर्या, जिला कार्याध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह पप्पू, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, जिला मंत्री गौरव रघुवंशी, जिला सह संयोजक उत्कर्ष, पवन, सुरेंद्र चौहान, राजू दुबे, अलगू चौहान, पंकज, अनिरुद्ध, आशुतोष, दशरथ गोंड, आदित्य, जानकी प्रसाद सिंह, गिरीश पांडेय, शुभम राय, सुमित पांडेय इत्यादि कार्यकर्त उपस्थित रहे।
भवदीय
गौरव रघुवंशी
जिलामंत्री
विश्व हिन्दू परिषद
आजमगढ़।






