आजमगढ़ : ज्योति निकेतन स्कूल में द्वितीय प्रशिक्षण हेतु नियत तिथियों में 02 पालियों में सम्पन्न कराया जायेगा

मीडिया सेल
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
आजमगढ़

प्रेस नोट

आजमगढ़ 18 फरवरी– अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने अवगत कराया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए मतदान कार्य में लगाये गये अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान दिनांक 23 फरवरी 2022 से दिनांक 02 मार्च 2022 तक ज्योति निकेतन स्कूल, आजमगढ़ में द्वितीय प्रशिक्षण हेतु नियत तिथियों में 02 पालियों में सम्पन्न कराया जायेगा। जनपद में कमाण्डेन्ट होमगार्ड के अधीनस्थ कार्यरत होमगार्ड जो प्रश्नगत निर्वाचन में मतदान ड्यूटी में लगाये गये हैं तथा उनका नाम जनपद की किसी भी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की किसी भी निर्वाचक नामावली में सम्मिलित है तथा वह अपना मत देना चाहते हैं तो नियत तिथि पर प्रारूप-12 पर अपना आवेदन पत्र उक्त स्थल पर डाक मतपत्र हेतु नामित नोडल अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर को उपलब्ध कराकर डाक मतपत्र के माध्यम से अपना मतदान कर सकते हैं।
इसी के साथ ही जनपद के ऐसे ड्राइवर, क्लीनर जिनका वाहन उक्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदान टोली को ले जाने हेतु लगाया गया है। ऐसे ड्राइवर, क्लीनर नियत प्रारूप-12 पर अपना आवेदन पत्र उक्त स्थल पर डाक मतपत्र हेतु नामित नोडल अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को उपलब्ध कराकर डाक मतपत्र के माध्यम से अपना मतदान कर सकते है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अपने अधीनस्थ कार्यरत समस्त ऐसे ड्राइवर, क्लीनर को सूचित करना सुनिश्चित करें।

—–जि0सू0का0-आजमगढ़-18.02.2022——-