आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी के नगर कार्यालय पर होली मिलन समारोह

शैलेन्द्र शर्मा|आजमगढ़।  
जिले के नगर पालिका स्थित भारतीय जनता पार्टी के नगर कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल और गुलाब के फूलों से होली खेली। नगर अध्यक्ष ने बताया कि होली मिलन के बाद नगर कमेटी के तीन पदाधिकारियों की घोषणा भी की गयी। कार्यालय के जीर्णोधार में जिन लोगों ने सहयोग किया था। उनको सम्मानित किया गया।