आजमगढ़ : चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी मतदाता पर्ची वितरण को घर-घर जाकर सत्यापन कराना सुनिश्चित करें – जिलाधिकारी

आजमगढ़ 28 फरवरी– जिलाधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये हैं कि मतदाता पर्ची वितरण को घर-घर जाकर सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि ऐसे बीएलओ जिन्होने शत प्रतिशत मतदाता पर्ची का वितरण कर दिया है तथा ऐसे बीएलओ जिन्होने अभी तक मतदाता पर्ची का वितरण शून्य है या कम किया है, उनका विशेष रूप से सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि यदि मतदाता पर्ची वितरण में बीएलओ द्वारा लापरवाही की गयी है तो संबंधित बीएलओ के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे मतदाता जिन्हें मतदाता पर्ची नही मिली है, वे मतदाता वि0स0 347-आजमगढ़ के लिए 05462/226001, वि0स0 346-मुबारकपुर के लिए 05462/226002, वि0स0 345-सगड़ी के लिए 05462/226003, वि0स0 344-गोपालपुर के लिए 05462/226004, वि0स0 343-अतरौलिया के लिए 05462/226005, वि0स0 348-निजामाबाद के लिए 05462/226006, वि0स0 349-फूलपुर पवई के लिए 05462/226007, वि0स0 352-मेंहनगर के लिए 05462/226008, वि0स0 351-लालगंज के लिए 05462/226009 तथा वि0स0 दीदारगंज के लिए 05462/226010 नम्बर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता पर्ची को मतदाता वेबसाइट https://electoralsearch.in/ से स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं।