आजमगढ़ : मतदान से जुड़े कार्मिकों के लिए पार्टी वापसी स्थल चकवल एवं बेलाइसा में शुद्ध पेयजल एवं चाय की हो रही है व्यवस्था

मीडिया सेल
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
आजमगढ़

प्रेस नोट

आजमगढ़ 01 मार्च– जनपद में 07 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर मतदान से जुड़े कार्मिकों के लिए पार्टी वापसी स्थल चकवल एवं बेलाइसा में कार्मिकों के लिए शुद्ध पेयजल एवं चाय की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही हैं। साथ ही साथ दोनों स्थलों पर न्यूनतम दर पर कार्मिकों के लिए जलपान एवं भोजन हेतु कैंटीन की व्यवस्था की जा रही है, जिसके अन्तर्गत भारतीय खाद्य निगम बेलइसा (मिनी गोदाम-5) तथा भारतीय खाद्य निगम चकवल आजमगढ़ (गोदाम सं0-12सी) में स्थापित होने वाले पेड कैन्टीन में स्थापित होने वाले पेड कैन्टीन में चाय निःशुल्क, नास्ता (05 पूड़ी, सब्जी, लड्डू) 30 रू0, भोजन थाली (रोटी, दाल, चावल, सब्जी, अचार, सलाद) 80 रू0 तथा बिस्कुट, नमकीन चिप्स, पानी बोतल प्रिन्ट रेट पर दिया जायेगा।
मिनी गोदाम-5, बेलइसा के संचालनकर्ता राम गुप्ता 9795943142 तथा निखिल गुप्ता 6394681557, हैं। गोदाम सं0-12, चकवल के संचालनकर्ता अभिषेक गुप्ता 8853574877 तथा नितेश सिंह 8858219442, हैं।

—–जि0सू0का0-आजमगढ़-01.03.2022——-