प्रतापगढ़ : राजा भैया का अखिलेश पर पलटवार कहा राजनीति में इतनी घृणा भी अच्छी नहीं-जाने क्या है प्रकरण
प्रतापगढ़। 18वीं विधानसभा चुनाव के बीच प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक राजा भैया और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बीच सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुंडा विधानसभा सीट पर मतदान के बाद एक वीडियो साझा कर वोटिंग को रद्द करने की मांग की इसके बाद राजा भैया ने ट्वीट कर अखिलेश यादव द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को फेक बताया है और कहा कि यह हरियाणा का वीडियो है, जो 2019 का है। तब अखिलेश यादव ने उक्त विडियों को डिलीट कर लिया। लेकिन आज स्क्रीनशॉट लगाकर राजा भैया ने अपने ट्विटर अकाउंट से अखिलेश यादव पर निशाना साधा।






