थाना- मुबारकपुर 14 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, एक मोटरसाईकिल बरामद

प्रेस-विज्ञप्ति
थाना- मुबारकपुर 14 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, एक मोटरसाईकिल बरामद

दिनांक – 01.03.2022 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर योगेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह व व0उ0नि0 महेन्द्र कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान दरियाबाद पुलिया थाना मुबारकपुर के पास इब्राहिमपुर की तरफ से एक व्यक्ति जो मो0सा0 पर गांजा बोरी में बाधकर लाते समय 20.45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम सुशील यादव पुत्र दयाराम यादव सा0 डवरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ बताया जिसके पास से 14 किलो 600 ग्राम गांजा अर्थात कुल 200 कि0ग्रा0 बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 – 52/2022 धारा 8/20 NDPS Act. पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि गांजा मै खरीद कर लाता हूँ । जिसकी छोटी – छोटी पुड़िया बनाकर ग्राहको को बेचता हूँ, जिससे काफी मुनाफा होता है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण—
1.मु0अ0सं0 – 52/2022 धारा 8/20 NDPS Act. थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1- सुशील यादव पुत्र दयाराम यादव सा0 डवरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी का विवरण –
1. 14 किलो 600 ग्रा0 अबैध गांजा कीमत लगभग 51000/- रू0 2. एक मोटरसाईकिल
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –
1.श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
2. श्री महेन्द्र कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उ0नि0 थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
3. हे0का0 शम्भू यादव, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
4. हे0का0 रजनीश कुलवन्ती, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
5. का0 दीपक कुमार यादव, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
6. का0 सत्यम सिंह, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
7. का0 दीपक कुमार, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
8. म0का0 समा आफरीन, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
9. म0का0 रोशनी सिंह, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़