चन्दौली : प्रधानमंत्री भारत सरकार के जनपद चन्दौली आगमन/जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल

माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के जनपद चन्दौली आगमन/जनसभा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश-

आज दिनांक 02/03/2022 को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी श्री रामकुमार एवं पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री अंकुर अग्रवाल द्वारा माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी के जनपद चन्दौली में प्रस्तावित आगमन/जनसभा स्थल का निरीक्षण सम्बन्धित अधिकारी गण के साथ किया गया तथा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलिस बल को ब्रीफ कर ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए निष्ठापूर्वक कर्तव्य निर्वहन, सतर्कता पूर्वक चेकिंग करने तथा VVIP सुरक्षा मापदंडो का शत प्रतिशत अनुपालन करने सहित अन्य महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये।