मीडिया सेल
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय
आजमगढ़
प्रेस नोट
आजमगढ़ 02 मार्च– जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 मतगणना व्यवस्था में लगाये गये मतगणना कार्मिकों के हल्के नाश्ते/लंच पैकेट एवं पेयजल की व्यवस्था मतगणना दिनांक 10 मार्च 2022 को की जानी है। जनपद में विधान सभा अतरौलिया-343, गोपालपुर-344, सगड़ी-345, मुबारकपुर-346 व आजमगढ़-347 की मतगणना भारतीय खाद्य निगम बेलइसा आजमगढ़ में की जानी है तथा विधान सभा निजामाबाद-348, फूलपुर पवई-349, दीदारगंज-350, लालगंज-351, मेंहनगर-352 की मतगणना भारतीय खाद्य निगम चकवल आजमगढ़ में की जानी है। मतगणना व्यवस्था में लगाये गये मतगणना कार्मिकों के हल्के नाश्ते/लंच पैकेट एवं पेयजल की व्यवस्था किये जाने हेतु भारतीय खाद्य निगम बेलइसा आजमगढ़ के लिए जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर 9452965792 तथा भारतीय खाद्य निगम चकवल आजमगढ़ के लिए प्रभारी जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा 9807552788 की तैनात की गयी है।
—–जि0सू0का0-आजमगढ़-02.03.2022——-






