आजमगढ़ : मतदान प्रतिशत बढाने के लिए मेहदी प्रतियोगिता के तहत लोगों को किया जा रहा जागरूक

मीडिया सेल

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022

जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय

आजमगढ़

 

प्रेस नोट

 

आजमगढ़ 03 मार्च– जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के अनुरोध पर जनपद के समस्त निजी, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के छात्राओं एवं अध्यापकों तथा स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा गांव-गांव जाकर महिला मतदाताओं एवं आमजन को मतदान एवं मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में मतदाता जागरूकता हेतु आज अग्रसेन कन्या इंटर कालेज आजमगढ़ की छात्राओं द्वारा गंगा राय जू0हा0 स्कूल में तथा आस पास के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया एवं मतदान करने हेतु निमंत्रण पत्र बांटे गये। राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कालेज लछिरामपुर आजमगढ़ के छात्रों द्वारा लछिरामपुर गांव में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 50 महिलाओं को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से उनके हाथों में मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान करने हेतु 70 निमंत्रण बांटे गये। फरहान कान्वेन्ट पब्लिक स्कूल उदपुर फूलपुर द्वारा वि0स0 फूलपुर पवई के अन्तर्गत चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 40 महिलाओं को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से उनके हाथों में मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान करने हेतु 100 निमंत्रण बांटे गये। पैराडाइज कान्वेन्ट स्कूल सरायमीर द्वारा चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 40 महिलाओं को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से उनके हाथों में मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान करने हेतु 150 निमंत्रण बांटे गये। सेन्ट जोसेफ इंग्लिश स्कूल द्वारा वि0स0 लालगंज के अन्तर्गत अमेठी गांव बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 22 महिलाओं को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से उनके हाथों में मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान करने हेतु 15 निमंत्रण बांटे गये।

एसएन चिल्ड्रेल स्कूल तरवां द्वारा सरैया तरवां बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 40 महिलाओं को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से उनके हाथों में मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान करने हेतु 65 निमंत्रण बांटे गये। इसी के साथ ही एसएन चिल्ड्रेन स्कूल तरवां द्वारा तरवां बाजार में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत 55 महिलाओं को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से उनके हाथों में मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान करने हेतु 80 निमंत्रण बांटे गये।

इसी के साथ ही जनपद के अन्य विद्यालयों के छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान एवं चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मेंहदी लगायी गयी तथा मतदान करने हेतु मतदाताओं में निमंत्रण बांटे गये।

 

—–जि0सू0का0-आजमगढ़-03.03.2022——-