MAU, चुनाव के मद्देनजर पुलिस लाईन मऊ परिसर में समस्त पुलिस/अर्द्धसैनिक बलों की ब्रीफिंग की गयी

विधान सभा समान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत आज दिनांक 05.03.2022 को पुलिस लाईन मऊ परिसर में समस्त पुलिस/अर्द्धसैनिक बलों की ब्रीफिंग की गयी जिसमें आदर्श आचार संहिता गाइडलाईन का शत-प्रतिशत अनुपालन तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुये सभी को ब्रीफ किया गया। इस दौरान समस्त प्रेक्षकगण, जिलाधिकारी मऊ, पुलिस अधीक्षक मऊ सहित भारी संख्या में अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।