आजमगढ़: होली पर्व के मद्देनजर साफ सफाई अभियान नजदीकी ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा – उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के गुलाब चौरसिया ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश क्रम में विकास भवन से संबंधित सफाई कर्मचारियों द्वारा होली पर्व के मद्देनजर साफ सफाई अभियान नजदीकी ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा। जो आगामी दस दिनों का अनवरत जारी रहेगा। यह विशेष साफ सफाई अभियान विभिन्न अधिकारियों के देखरेख में सुबह 6 बजे से 9 तक चलेगा। सफाई अभियान के प्रथम दिन बुधवार को ग्राम पंचायत जाफरपुर में 55 सफाई कर्मचारियों के साथ नाले, सड़क की पटरियों की साफ सफाई जिला पंचायत राज अधिकारी श्री लालजी दुबे के देखरेख में की गई। वहीं एडीपीआरओ श्री श्रीकांत दरवे जी ने साफ सफाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी गणों ने सफाई कर्मचारी संघ के साथियों की तारीफ की। इस मौके पर सहायक विकास पंचायत श्री उमाकांत मिश्रा जी, जिलाध्यक्ष सीपी यादव, जिला महामंत्री नवीन कुमार चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक कराया साथ ही आजमगढ़ को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।
उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ
विकासखंड पल्हनी
जिला आजमगढ़
निवेदक गुलाब चौरसिया
मो नं 9506792454






