वाराणसी : थाना सिंधौरा पुलिस नें 3 किलो 500 ग्राम अवैध गाँजा के साथ अभियुक्त संजय राजभर व राजेन्द्र राजभर को किया गिरफ्तार

कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण

दिनांक-25.03.2022
थाना सिंधौरा पुलिस नें 3 किलो 500 ग्राम अवैध गाँजा के साथ अभियुक्त संजय राजभर व राजेन्द्र राजभर को किया गिरफ्तार
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 24.03.2022 को थाना सिंधौरा पुलिस टीम नें मिली सूचना के आधार पर कस्बा सिंधोरा स्थित मछली मण्डी के पास से अभियुक्त 1. संजय राजभर पुत्र ऊदल राजभर निवासी ग्राम रतनूपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष 2. राजेन्द्र राजभर पुत्र स्व0 रामलखन राजभर निवासी ग्राम विशुनपुर (रतनूपुर) थाना चन्दवक जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया व कब्जे से 3 किलो 500 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिंधौरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 050/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्त का नाम पता-
1. संजय राजभर पुत्र ऊदल राजभर निवासी ग्राम रतनूपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र करीब 30 वर्ष
2. राजेन्द्र राजभर पुत्र स्व0 रामलखन राजभर निवासी ग्राम विशुनपुर (रतनूपुर) थाना चन्दवक जनपद जौनपुर ।
पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 050/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिन्धौरा, वाराणसी ग्रामीण।
2. मु0अ0सं0 0394/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना केराकत जनपद जौनपुर।
पुलिस टीम का विवरण-
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उ0नि0 बरदानी लाल, हे0का0 माधवानंद सिंह, का0 विशाल कुमार यादव, का0 रणजीत पासवान, का0 सुनील कुमार थाना सिंधौरा, वाराणसी ग्रामीण ।

सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी
ग्रामीण।