भदोही, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानों की महिला बीट पुलिस अधिकारियों के साथ की गई गोष्ठी
जनपद भदोही
√पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानों की महिला बीट पुलिस अधिकारियों के साथ की गई गोष्ठी
√सभी थानों पर महिला पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर महिला बीट का किया गया गठन
√महिलाओं/बालिकाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण व महिला सम्बन्धित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
√महिला पुलिस बीट अधिकारियों द्वारा बीट में भ्रमण कर महिलाओं को किया जाएगा जागरूक
आज दिनांक 24.04.2022 को डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में श्री राजेश भारती, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद के समस्त थानों पर गठित महिला बीट पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन ज्ञानपुर सभागार कक्ष में गोष्ठी की गई।
गोष्ठी के दौरान महिला बीट पुलिस अधिकारियों की टीम में कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को उन्हें आवंटित किए गए बीट में लगातार भ्रमणसील रहते हुए महिलाओं/बालिकाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा महिला सम्बन्धित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व उन्हें बेझिझक अपनी समस्याओं से अवगत कराने हेतु बीट के गांवों में लगातार भ्रमण करते हुए संवाद कर उन्हें जागरूक करने व किसी भी हिंसा के मामले में अथवा अपराध होने की स्थिति में तत्काल थाने को सूचना देकर अपेक्षित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करायेंगी।






