बलिया : थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 नफर शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया हुआ मोटर, कट्टा, कारतूस बरामद

प्रेस नोट थाना बांसडीह रोड, जनपद- बलिया
दिनांक- 30.04.2022

थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 नफर शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया हुआ मोटर, कट्टा, कारतूस बरामद ।

मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में लागू अपराध मुक्त नीति के आलोक में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर द्वारा चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदया बांसडीह महोदया श्रीमती प्रीती त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में दिनांकः 30.04.2022 को प्रातः कालीन मंदिर, मस्जिदों व पूजा स्थलों की चेकिंग आदि में थानाध्यक्ष बांसडीहरोड मय हमराही फोर्स द्वारा चेकिंग व तलाशी करते समय मुखबिर से प्राप्त पूर्व सूचना के आधार पर शंकरपुर तिराहे से अभियुक्त संतोष राजभर पुत्र दयाराम राजभर निवासी ग्राम बछईपुर सुल्तानपुर थाना नगरा जनपद बलिया को घेरकर पकड़ लिया गया दौरान पूछताछ व जामा तलाशी से अभियुक्त के पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर नाजायज चालू हालत में दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ तथा चोरी की दो बिजली मोटरों व तीन रिन्च बरामद हुआ । उक्त साथ शातिर चोर को समय करीब 08.15 बजे गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कई बार चोरी व चोरी के माल बरामदगी के आरोप में जेल जा चुका है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उसके पास से हुई बरामदगी नाजायज वस्तु के सम्बन्ध में थाना बांसडीह रोड बलिया पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 349/2016 धारा 379/411 भादवि थाना नगरा जनपद बलिया
2. मु0अ0स0 350/2016 धारा 41/411 भादवि थाना नगरा जनपद बलिया
3. मु0अ0स0 227/2018 धारा 380/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया
4. मु0अ0स0 426/2019 धारा 41/411/413/414 भादवि थाना कोतवाली जनपद बलिया
5. मु0अ0स0 85/22 धारा 41/411/413 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया
संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0स0 85/22 धारा 41/411/413 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट
बरामदगी-
1. 01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर
2. 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. 02 अदद बिजली मोटर मय पम्प
4. 03 अदद रिन्च
5. 01 अदद मोटर साइकिल (207 MV ACT में सीज)
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. संन्तोष राजभर पुत्र दयाराम राजभर निवासी ग्राम बछईपुर सुलतानपुर थाना नगरा जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री राज कुमार सिंह थाना बांसडीह रोड बलिया
2. उ0नि0 श्री मुन्ना राम थाना बांसडीह रोड बलिया
3. आरक्षी विक्रम सिंह यादव थाना बांसडीह रोड बलिया
4. आरक्षी शत्रुहन कुमार थाना बांसडीह रोड बलिया
5. आरक्षी मनोज कुमार यादव थाना बांसडीह रोड बलिया
6. आरक्षी दिनेश चन्द्र यादव थाना बांसडीह रोड बलिया
7. आरक्षी रमेश यादव थाना बांसडीह रोड बलिया
8. आरक्षी सौरभ तिवारी थाना बांसडीह रोड बलिया

सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस