आजमगढ़ : अपात्र कृषकों का चिन्हांकन एवं योजना के लाभ से वंचित शत-प्रतिशत पात्र कृषकों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

प्रेस नोट
आजमगढ़ 06 मई– जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने निर्देश दिया कि केन्द्रपोषित योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) अन्तर्गत जनपद के लाभान्वित कृषकों के सत्यापन, ग्राम सभावार हितग्राहियों की सूची का अवलोकन, अपात्र कृषकों का चिन्हांकन एवं योजना के लाभ से वंचित शत-प्रतिशत पात्र कृषकों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने योजना के सभी लाभार्थी कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में उप कृषि निदेशक/ समस्त उपजिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी/कृषि एवं संवर्गीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उक्त निर्देश देर सायं जूम मीटिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में दिये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शासन के मंशानुरूप सोशल आडिट कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किये जाने हेतु समस्त उप जिलाधिकारी अपनी अध्यक्षता में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से सोशल आडिट कार्यक्रम हेतु नामित कृषि/राजस्व/विकास/पंचायत विभाग के कार्मिकों का प्रशिक्षण उप सम्भागवार पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि इस कार्य हेतु कृषि/राजस्व/ विकास/पंचायत विभाग के कार्मिकों को प्रशिक्षित कर सम्मानित कृषक बन्धुओं की योजना से सम्बन्धित कार्यों को उनके ग्राम में ही पूर्ण कराया जायेगा। उप कृषि निदेशक द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत में सोशल आडिट कई चरणों में पूरी की जायेगी, जिसके अन्तर्गत ग्राम सभा के सार्वजनिक स्थल पर सूची चस्पा करना, ग्राम सभा में लाभार्थियों की सूची पढकर सुनाना, द्वितीय चरण उपरान्त अपात्र/छूटे हुए पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कराना तथा पात्र लाभार्थियों का पीएम किसान पोर्टल के ओपेन सोर्स पर पंजीकरण कराया जायेगा।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-06.05.2022——–