आजमगढ़ः बाइक सवार दो बदमाशों ने बरदह में बैंक मित्र से लूटे 3.55 लाख, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। बरदह थाने से एक किलोमीटर की दूरी पर आजमगढ़ जौनपुर मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाश प्रजापति जलपान की दुकान पर चाय पी रहे बैंक मित्र से तीन लाख 55 हज़ार रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। घटना सोमवार की सुबह करीब 8 बजे हुई। घटना की जानकारी के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस ने घेरेबंदी की लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।

 

मिली जानकारी के अनुसार, बरदह क्षेत्र के चौकी गांव स्थित यूनियन बैंक शाखा के बैंक मित्र मूरत सरोज पुत्र स्व अमरजीत सरोज निवासी ग्राम चौकी यूबीआई शाखा से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अपनी आफिस खोलकर रुपयों का लेन-देन करता है। मूरत सरोज सोमवार की सुबह घर से आफिस के लिए निकला और बरदह भारत पेट्रोल पंप से दो लाख का चेक देकर पैसा लिया 155000 उसके पास पहले से था और पैसा लेकर बैग में अपनी दुकान पर जा रहा था की चौकी मोड़ पर प्रजापति चाय पान की दुकान पर बैठा और चाय पीने लगा।

 

तभी जौनपुर की तरफ से एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार मुहं बांधे वहां पहुंचे और बैग लेकर फरार हो गए मूरत सरोज शोर मचाना शुरू किया कुछ स्थानीय लोग मूरत के साथ देवगांव कोतवाली के गोसाईगंज बाजार तक पीछा किए लेकिन पल्सर सवार बदमाशों को पकड़ नहीं पाए इसके बाद पुलिस को सूचना दिए तत्काल थाना प्रभारी बरदह धर्मेंद्र सिंह चाय की दुकान पर पहुंचे जहां घटना घटी हुई थी कुछ ही समय में क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज रघुवंशी भी पहुंच गए पीड़ित को साथ में लेकर बदमाशों के बारे में पता लगाने में लगे रहे बदमाशों की धरपकड़ का पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

 

पुलिस घटनास्थल के बगल में स्थित पेट्रोल पंप व अन्य जगहों पर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज चेक कर बदमाशों के बारे में पता लगाने के लिए प्रयास में जुटी है। घटना के बाबत पीड़ित द्वारा थाने में अज्ञात बदमाशों के बारे में तहरीर दे दी गई है क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज रघुवंशी ने बताया बदमाशों के बारे में पुलिस बारीकी से पता कर रही है हर एंगल से जल्द पता चल जाएगा सीसीटीवी कैमरे की मदद ले रही है कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बैठाया गया है।