जनपद भदोही
√जुमे की नमाज के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा किया जा रहा भ्रमण
√धर्मगुरुओं व आमजन से वार्ता कर कराया जा रहा सुरक्षा का एहसास
√आपसी प्रेम सौहार्द शांति व सद्भाव बनाए जाने बनाए रखने की जा रही अपील
आज दिनांक 10.06.2022 को श्रीमती आर्यका अखौरी, जिलाधिकारी भदोही व डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जुमा की नमाज़ के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कस्बा भदोही में भ्रमण/पैदल गस्त किया जा रहा है।
आमजन व धर्मगुरूओं, मस्जिदों के ईमाम व मौलाना से वार्ता कर आपस में प्रेम, सौह्रर्द बनाए रखने हेतु व अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गयी। ड्यूटी में लगे अधि0/कर्मचारीगणों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने व नमाज़ को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।






