आजमगढ़ : जानिए चुनाव के बाद बैलेट पेपर/ एवीएम से जुडी महत्वपूर्ण खबर

प्रेस नोट
आजमगढ़ 14 जून– जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि रिटर्निंग आफिसर हैण्डबुक 2019 के अध्याय 11- डाक मतपत्र और ईवीएम के लिए मतपत्र के बिन्दु संख्या 11.20- डाक मतपत्रों को डाक द्वारा प्राप्त करना के उप बिन्दु -1 में उल्लेख किया गया है कि डाक द्वारा प्राप्त डाक मतपत्रों की डिलीवरी डाक विभाग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामित डाक घर द्वारा प्रतिदिन सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में अपरान्ह 03ः00 बजे की जायेगी। मतगणना का दिन इसका अपवाद होगा जब डिलीवरी का समय पूर्वान्ह 08ः00 बजे से पहले या उस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतगणना केन्द्र पर मतगणना शुरू होने के लिए नियत ऐसा कोई अन्य समय होगा। रिटर्निंग ऑफिसर हैण्डबुक-2019 के अध्याय -11 के बिन्दु 11.20.1 में दिये गये निर्देश के क्रम मे एतद्द्वारा 69-आजमगढ लोक सभा उप निर्वाचन-2022 में सेवायोजित मतदाताओं एवं अन्य मतदाताओं द्वारा डाक के माध्यम से प्रेषित डाक मतपत्रों को प्रतिदिन प्राप्त कर जनपद कोषागार के डबल लॉक में जमा किये जाने एवं मतगणना दिनांक 26 जून 2022 को प्रातः 05.00 बजे कोषागार डबल लॉक से निकालकर निर्धारित मतगणना केन्द्र पर पंहुचाये जाने हेतु जल राजन चौधरी, उप जिलाधिकारी सदर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर 347-आजमगढ को नामित किया गया है। प्रतिदिन डाक के माध्यम से प्राप्त डाक मतपत्रों की गिनती कर अलग-अलग बड़े पैकेट में (सेवायोजित मतदाताओं के लिए अलग पैकेट तथा अन्य मतदाताओं के लिए अलग पैकेट) में रखकर सील किया जायेगा, तत्पश्चात जनपद कोषागार के डबल लॉक में जमा किया जायेगा। बडे पैकेट के ऊपर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम, संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की संख्या व नाम, प्राप्ति स्थल का विवरण, प्राप्ति का दिनांक, कुल डाक मतपत्रों की संख्या स्पष्ट अक्षरों में लिखी जाएगी।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-14.06.2022——–