आजमगढ़ : थाना बिलरियागंज में जमीनी विवाद में हुई मारपीट के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार  

प्रेस विज्ञप्ति

 

01 वांछित अभियुक्त

दिनांक 31.05.2022 को समय रात्रि करीब 20.00 बजे ग्राम छीही (हरिजन बस्ती) थाना बिलरियागंज आजमगढ़ से सूचना मिली की दो पक्षो में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हुई हैं । इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँची तो पीड़ित पक्ष के श्रीमती रीना पत्नी राजेन्द्र प्रसाद उम्र करीब 35 वर्ष, बालकिशुन पुत्र स्व0 सुमेर राम उम्र करीब 50 वर्ष, राधेश्याम पुत्र सुमेर राम उम्र करीब 36 वर्ष, राजेन्द्र प्रसाद पुत्र कुबेर राम उम्र करीब 40 वर्ष आदि को विपक्षी गण द्वारा मारा पीटा गया था । पीड़ित पक्ष के उपरोक्त लोगो को सी0एच0सी0 बिलरियागंज में इलाज हेतु ले जाया गया जहाँ पर पीड़ित पक्ष की रीना पत्नी राजेन्द्र उपरोक्त की स्थिति अत्यधिक खराब होने के कारण चिकित्सक द्वारा जिला चिकित्सालय आजमगढ़ रेफर किया गया था । रीना देवी को जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था । आवेदक श्री रविन्द्र प्रसाद पुत्र स्व0 कुबेर राम निवासी ग्राम छिही थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 111/2022 धारा 147/148/149/323/307/302/504/506 भा0द0वि0 बनाम केदार पुत्र बुद्धू आदि 10 नफर पंजीकृत किया गया था ।

 

थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ आज दिनांक 15.06.2022 को मय हमराहीयान के नसीरपुर चौराहे से विनोद कुमार पुत्र नगई सा0 छीही थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ हाल पता ग्राम कोकिलपार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को समय करीब 08.55 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता –

1. विनोद कुमार पुत्र नगई सा0 छिही थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 111/2022 धारा 147/148/149/323/307/302/504/506 भा0द0वि0

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1. SO विजय प्रकाश मौर्य थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

2. का0 राकेश तिवारी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

3. का0 विनय यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

4. का0 अतुल यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।