आजमगढ़ : सामाजिक संगठन आवश्यक सहायता/सेवा प्राप्त किये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन से सम्पर्क करें -जिलाधिकारी

आजमगढ़ 04 अप्रैल– जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया है कि नीति आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशों के अधीन एनजीओ दर्पण पर पंजीकृत ऐसी विश्वसनीय सिविल सोसायटी संगठन/गैर सरकारी संगठन जो स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल अधिकारों के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं, से आसन्न कोविड-19 (कोरोना) के संक्रमण के दौरान जिला प्रशासन द्वारा निहित प्रतिबन्धों के तहत आवश्यक सहायता/सेवा प्राप्त किये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन आजमगढ़ को नोडल अधिकारी नामित किया जाता है। साथ ही अपेक्षा की जाती है कि उक्त निर्देशों के अनुसार जनपद में आवश्यकतानुसार अपेक्षित कार्यवाही करायी जाये।