आजमगढ़ : जनपद में लीगल एड डिफेन्स काउसिल सिस्टम में रिक्त स्थान पर हो रही है भारती, जाने कैसे करें आवेदन
प्रेस नोट
आजमगढ़ 27 अगस्त– सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय आजमगढ़ सुश्री अनीता ने बताया है कि जनपद आजमगढ़ में लीगल एड डिफेन्स काउसिल सिस्टम में Chief Legal Aid Defence Councel- 01, Deputy Chief Legal Aid Defence Councel- 01, Assistance Legal Aid Defence Councel-02, Office Assistants/Clerks-01, Receptionist-cum-Data Entry Operator-01, Office Peon के लिए 01 पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
आवेदन निर्धारित प्रारूप पर अपने आवेदन की समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के कार्यालय में दिनांक 05 सितम्बर 2022 की सायं 05ः00 बजे तक प्राप्त करा दें। नियत तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उक्त के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जनपद न्यायालय आजमगढ़ की वेबसाइट (https://districts.ecourts.gov.in/azamgarh) से प्राप्त कर सकते हैं।
—-जि0सू0का0 आजमगढ़-27-08-2021—–






